29 दिसंबर 2018 - 15:36
रूस ने अमरीका को दिखाई आंख, अंतरमहाद्वीपीय हाइपर सुपर सानिक मीज़ाइल का परीक्षण

रूस ने अंतरमहाद्वीपीय हाइपर सुपर सोनिक (आवाज़ की रफ़्तार से तेज़ चलने वाले सुपर सानिक से भी अधिक तेज़ रफ़्तार) मीज़ाइल का सफल परीक्षण कर दिया।

इस हवाले से रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने "एविन्गार्ड" नामक हाइपर सांग मीज़ाइल के सफल परीक्षण पर कहा कि हाइपर सुपर सानिक मीज़ाइल से रक्षा व्यवस्था असमान्य मज़बूत हो गयी।

एएफ़पी के अनुसार विलादीमीर पुतीन ने कहा कि मेरे निर्देश पर रक्षामंत्रालय ने हाइपर सांग मीज़ाइल तैयार करके आख़िरी और अंतिम परीक्षण किया।

रूसी राष्ट्रपति ने उक्त सफलता को रक्षामंत्रालय के पूरक क़रार दिया।

विलादीमीर पुतीन ने मीज़ाइल के परीक्षण के बारे कहा कि रूस की रक्षा व्यवस्था में बिल्कुल नये स्ट्राटैजिक हथियार की वृद्धि हुई है जो 2019 के अंत में प्रयोग योग्य होगा।

इस हवाले से बताया गया है कि मीज़ाइल का परीक्षण कमकाश्डका के दूरस्थ पूर्वी क्षेत्र में किया गया जबकि रूसी राष्ट्रपति ने नेश्नल डिफ़ेंस सिस्टम के कंट्रोल से निगरानी की।

उन्होंने ने बताया कि हाइपर सानिक मीज़ाइल आवाज़ की रफ़्तार से 20 तेज़ रफ़्तार से अधिक अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की क्षमता रखता है। रूसी राष्ट्रपति के अनुसार मीज़ाइल रक्षा व्यवस्था को भी आगे बढ़ाने की क्षमता रखता है। ज्ञात रहे कि जारी वर्ष मार्च में भी रूस ने कन्ज़हाल नामक हाइपर सानिक मीज़ाइल का सफल परीक्षण किया था जो आवाज़ की रफ़्तार से 10 गुना तेज़ आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। मीज़ाइल मिग-31 जेट विमान से फ़ायर किया गया था।